devprime
O V E R S E A S
DevPrime Overseas
Dev Prime
O V E R S E A S
Login

Top 5 Visa Agents in Bareilly Near You – Study Abroad Blogs

Visa updates, scholarships & overseas education guidance by DevPrime Overseas

← Back to Blogs

किसी के 5 लाख डूबे तो किसी के 15, बरेली के कन्हैया गुलाटी ने 'पूंजी स्कीम' के नाम पर उजाड़ दिए घर!

23 Jan 2026

संवाददाता, बरेली। 800 करोड़ की ठगी के आरोपित कन्हैया गुलाटी के हाथों ठगे गए लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। उसने कितने लोगों को चूना लगाया इसका अनुमान तो अभी पुलिस भी नहीं लगा पा रही है। स्थिति यह है कि हर दिन गुलाटी के विरुद्ध एक या दो मुकदमें पंजीकृत हो रहे हैं। गुरुवार को भी गुलाटी के विरुद्ध 46 लोगों ने इज्जतनगर थाने में प्राथमिकी लिखाई।

आरोप था कि गुलाटी ने सभी से करीब 75 लाख रुपये ठगे और अब फरार हो गया। पुलिस ने सभी की तरफ से एक प्राथमिकी लिख ली है। अब तक महाठग के विरुद्ध कुल 59 मुकदमे लिखे जा चुके हैं। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी लोगों ने पुलिस को बताया कि, कन्हैया गुलाटी व उसके गुर्गों ने सभी लोगों के करीब 75 लाख रुपये ठगे हैं।

आरोप है कि, कन्हैया गुलाटी ने कई कंपनियां बनाई और कंपनियों के माध्यम से पिरामिड स्कीमों को लांच किया। उन्हें के सहारे झूठे आश्वासन देकर लोगों को फंसाया गया। गुलाटी व उसके गुर्गों के झांसे में आकर किसी ने 25 हजार तो किसी ने पांच लाख रुपये तक इंवेस्ट किए। इसके अलावा कई लोगों ने तो 10-15 लाख तक इंवेस्ट किए हैं। आरोप है कि आरोपित ने जो चेक दिए वह भी बाउंस हो गए।

लोगों का आरोप है कि गुलाटी ने जून 2022 में एक पूंजी नाम की स्कीम लांच की। कहा कि इसमें जितना इंवेस्ट करेंगे उसका पांच प्रतिशत ब्याज हर माह दिया जाएगा। जमा करने के 22 महीने बाद का लोग अपना पूरा मूलधन वापस ले सकते हैं। झांसा दिया कि इससे सभी लोगों को दोगुणा लाभ मिलेगा। इसके अलावा एक झांसा और दिया कि जो भी लोग रुपये लेना नहीं चाहते वह जमीन भी ले सकते हैं।

आरोप है कि झांसे में सभी 46 लोगों ने गुलाटी की कंपनियों में करीब 75 लाख रुपये इंवेस्ट कर दिए। आरोप है कि फरवरी 2025 से कन्हैया गुलाटी न तो अपने वादे के अनुसार कोई ब्याज दे रहा है और नहीं रुपये वापस कर रहा है। मामले में सभी की तरफ से इज्जतनगर थाने में प्राथमिकी लिखी गई है।

इन लोगों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गुलाटी के विरुद्ध राकेश रावत, जगदीश सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अंजू श्रीवास्तव, दुलाल सी दास, जगदीश सिंह, रूपचंदी देवी, जगदीश सिंह, शिवम के वर्मा, तुषार जय सिंह, वासु जयसिंह, मीना, अनुप्रिया कुशवाह, सुरेखा कुशवाह, रजनी, सुनीता अरोरा, बिशन नारायण मौर्य, ज्योतिका दास, ज्ञानेश्वरी देवी, ज्योतिका दास, वैभव ठाकुर, सत्यवीर चौहान ने प्राथम‍ि की दर्ज कराई है।

इनके अलावा जितेंद्र कटियार, अभिषेक कुमार, अंजली सिंह, रोहन, अनूप कुमार मिश्रा, अथर्व सिलमान, दिव्या चौहान, संगीता सिलमाना, मोर सिंह साहू, रामलली, रीना देवी, भूपराम शर्मा, विनीता शर्मा, गीता, दीपक कुमार, भावना, रीनू रावत, पूजा, मनोज कुमार, राकेश कुमार भदौरिया, यशपाल सिंह, मीरा शर्मा और रवि चतुर्वेदी ने भी एफआईआर दर्ज कराई है।